लखनऊ में 65 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या

By Liberal Media

Published On:

Date:

लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में 65 वर्षीय मदन गोपाल वर्मा ने आत्महत्या कर ली। मृतक ने अपने मकान के बगल में स्थित खाली प्लॉट में ठुड्डी से सटाकर खुद को गोली मार ली, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

मृतक के दो बेटे हैं, जिनमें एक इनकम टैक्स विभाग में कार्यरत है जबकि दूसरा वकील है। मदन गोपाल वर्मा केसरीखेड़ा के निवासी थे और बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमारी से परेशान थे, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights