लखनऊ में दिनभर कड़ाके की ठंड, ठंडी हवाओं से ठिठुरा शहर कोल्ड-डे कंडीशन जारी, बादल और हल्का कोहरा बढ़ाएगा सर्दी का असर

By Liberal Media

Published On:

Date:

इटावा सबसे ठंडा जिला, झांसी में दर्ज हुआ सबसे अधिक तापमान

लखनऊ | रिपोर्टर पवन तिवारी

राजधानी लखनऊ में सुबह और शाम हल्का कोहरा छाया रहा, हालांकि तेज रफ्तार हवाओं के चलते कोहरा जल्दी ही छंट गया। दिनभर 6 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे भीषण ठंडक महसूस की गई। सूरज न निकलने के कारण दिन और रात का फर्क कम नजर आया और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार को भी लखनऊ के कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे और कोल्ड-डे की स्थिति बनी रहेगी। सुबह और रात के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना है। अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights