Lucknow | Liberal Media
राजधानी लखनऊ के पुलिस कमिश्नरेट को पहली बार महिला जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (JCP) मिली हैं। उत्तर प्रदेश कैडर की वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अपर्णा कुमार (2002 बैच) को लखनऊ में जेसीपी पद पर तैनात किया गया है। उनकी नियुक्ति को प्रशासनिक मजबूती के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
अपर्णा कुमार अनुशासित कार्यशैली, संवेदनशील पुलिसिंग और निर्णायक नेतृत्व के लिए जानी जाती हैं। इससे पहले वह प्रदेश के कई अहम पदों पर प्रभावी सेवाएं दे चुकी हैं।
पर्वतारोहण में ऐतिहासिक उपलब्धि
अपर्णा कुमार देश की चुनिंदा अधिकारियों में हैं जिन्होंने पुलिस सेवा के साथ साहसिक खेलों में भी कीर्तिमान स्थापित किया है। वह सातों महाद्वीपों की सर्वोच्च चोटियों (सेवन समिट्स) पर चढ़ाई करने वाली पहली भारतीय महिला आईपीएस अधिकारी हैं। माउंट एवरेस्ट सहित कई दुर्गम चोटियों पर तिरंगा फहराकर उन्होंने देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।








