लखनऊ। गुरुवार को लखनऊ एयरपोर्ट से दिल्ली जा रहे एक यात्री की विमान में अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक लखनऊ निवासी मोहम्मद अली एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 2492 में यात्रा कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार, विमान में उनकी हालत अचानक खराब हुई। एयरलाइंस स्टाफ ने तुरंत मेडिकल टीम को सूचना दी। मेडिकल टीम ने जांच के बाद उन्हें लोकबंधु हॉस्पिटल में इलाज के लिए भेजा।
लोकबंधु हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने मोहम्मद अली को मृत घोषित कर दिया। एयरलाइंस स्टाफ ने तुरंत परिजनों को इस हादसे की जानकारी दी।








