● अश्वनी अवस्थी
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को लखनऊ दौरे पर आ रहे हैं। इस अवसर पर वे राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का भव्य लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आयोजित किया जाएगा।
प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर राजधानी में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल को चारों ओर से सजाया-संवारा जा रहा है। लगभग 65 एकड़ क्षेत्र में विकसित इस प्रेरणा स्थल को भव्य स्वरूप दिया गया है, जिसे लेकर प्रशासन और आयोजन समिति लगातार व्यवस्थाओं में जुटी हुई है।
प्रेरणा स्थल परिसर में भाजपा के तीन प्रमुख नेताओं की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। ये प्रतिमाएं कांस्य से निर्मित हैं और प्रत्येक की ऊंचाई लगभग 65 फीट है, जो स्थल की भव्यता को और भी बढ़ाती हैं।
कार्यक्रम में प्रदेश भर से दो लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इसे देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। पूरे परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कड़ी निगरानी रखी जाएगी,








