लेडी प्रसन्न कौर इंटर कॉलेज में 100 साइकिलों का वितरण, राज्य अध्यापक पुरस्कार हेतु चयनित शिक्षक का सम्मान

By Liberal Media

Published On:

Date:

गोरखपुर।
जनपद के सरदार नगर स्थित लेडी प्रसन्न कौर इंटर कॉलेज, बसडीला में भारतीय स्टेट बैंक की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को 100 साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसबीआई के डीजीएम आनंद कुमार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया।
डीजीएम आनंद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय स्टेट बैंक सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत छात्राओं को शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि साइकिल मिलने से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी और वे अपनी पढ़ाई पर बेहतर ध्यान केंद्रित कर सकेंगी। उन्होंने विद्यार्थियों को परिश्रम और संकल्प के बल पर अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान राज्य अध्यापक पुरस्कार हेतु चयनित शिक्षक श्री महेश्वर प्रसाद त्रिपाठी का भव्य सम्मान भी किया गया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights