युवती के ‘नागिन बनने’ की अफवाह से गांव में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

By Liberal Media

Updated On:

Date:

औरैया | LIBERAL MEDIA औरैया जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र में एक युवती के लापता होने के बाद उसके ‘नागिन बनने’ की अफवाह से गांव में सनसनी फैल गई। मामला पाता चौकी क्षेत्र के एक गांव का है।
जानकारी के अनुसार रविवार रात युवती अचानक घर से गायब हो गई। सोमवार सुबह जब परिजन जागे तो उसके बिस्तर पर सांप की केंचुली पड़ी मिली। यह देख परिवार घबरा गया और देखते ही देखते गांव में युवती के नागिन बनकर गायब होने की चर्चा फैल गई।
सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में अंधविश्वास जैसी किसी बात की पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार युवती के परिजन उसकी शादी अन्यत्र तय करने की तैयारी में थे, जिससे नाराज होकर उसने घर छोड़ने से पहले यह कदम उठाया हो सकता है। गांव में चर्चा है कि युवती ने जानबूझकर बिस्तर पर सांप की केंचुली रखी ताकि लोगों में भ्रम फैले।
फिलहाल पुलिस युवती की तलाश कर रही है और पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच जारी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights