लालगंज, आजमगढ़ के चिरकिहिट स्थित काश्वी पैलेस मैरिज हाल में कपिल देव राय की अध्यक्षता में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक अशोक कुमार राय एवं प्रह्लाद राय रहे। इस अवसर पर मुख्य वक्ता कृष्ण कुमार व पूर्व प्रधानाचार्य ओमप्रकाश सिंह को माल्यार्पण व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य वक्ता कृष्ण कुमार ने कहा कि हिंदू समाज को जाति-पांति से ऊपर उठकर एकजुट होने की आवश्यकता है। वहीं ओमप्रकाश सिंह ने हिंदू समाज में संगठन और समरसता पर जोर देते हुए इसे जागृत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में आरएसएस के जिला प्रचारक आलोक जी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सम्मेलन के माध्यम से हिंदू समाज को संगठित और जागरूक करने का संदेश दिया गया।








