केवीए सम्मान समारोह में जुझारू नौ रत्न व्यापारी सम्मानित

By Liberal Media

Published On:

Date:

कानपुर। पांडू नगर स्थित होटल ज्ञान वेजीटेरियन में कानपुर व्यापारी एसोसिएशन (KVA) का सम्मान समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में व्यापारी हितों के लिए निरंतर सक्रिय रहने वाले जुझारू नौ रत्नों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में इंद्रपाल सिंह, पुष्पेंद्र जायसवाल, सरबजीत सिंह, रोमी अरोड़ा, रविंद्र सिंह, महेश केसवानी, अवधेश प्रताप सिंह, मीतू सागरी और अमित घई शामिल रहे।

कार्यक्रम में चेयरमैन मुरारी लाल अग्रवाल, अध्यक्ष संजय टंडन, संरक्षक विजय कपूर, गुलशन गांधी, श्याम गुप्ता और गुरचरण कालरा मौजूद रहे। एसोसिएशन के महामंत्री पुष्पेंद्र जायसवाल ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रेरणा का स्रोत है, जिससे अगले वर्ष और अधिक सदस्य सम्मान पाने की दिशा में सक्रिय होंगे।

समारोह में रवि जायसवाल, जोगिंदर सिंह, राजेश ग्रोवर, राजू चावला, अमित चड्ढा, प्रदीप सचान, संजीव पुरी, मोनित मनु सेतपाल, प्रेम गुप्ता, अमन सिंह, विक्रम पांडे, आमिर सिद्दीकी, जवाहर गजवानी, पवन सिंह, महेंद्र सिंह खनूजा सहित कई व्यापारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights