कलान में पालतू कुत्तिया की चाकू मारकर हत्या, इलाके में आक्रोश, बजरंग दल ने की सख्त कार्रवाई की मांग
कलान कस्बे से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। नगर पंचायत के मोहल्ला उल्फत नगर में एक पालतू कुत्तिया की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया। जानकारी के अनुसार भूपेंद्र शर्मा की पालतू कुत्तिया शुक्रवार को बाजार चली गई थी, जहां एक मिठाई विक्रेता द्वारा उस पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में कुत्तिया का पेट फट गया और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
मृतक कुत्तिया के छह छोटे पिल्ले हैं, जो मां की मौत के बाद भूख-प्यास से तड़प रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही बजरंग दल सहित अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चार संदिग्ध मिठाई कारोबारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कुत्तिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।c








