Kushinagar | Liberal Media
कुशीनगर। हाटा कोतवाली क्षेत्र के ढांढा खुर्द गांव में पटाखा फटने से 60 वर्षीय महिला कलावती देवी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, गिलास में रखकर पटाखा जलाने के दौरान कांच का टुकड़ा महिला के गले में जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सीएचसी देवतहा सुकरौली ले गए, जहां उपचार के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मृत्यु हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।








