KUSHINAGAR | Liberal Media
कुशीनगर में वन विभाग ने अवैध रूप से सागौन के पेड़ों की कटाई के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पडरौना वन रेंज क्षेत्र के रामधाम विशुनपुरा इलाके में 25 सागौन के पेड़ अवैध रूप से काटे जाने का मामला सामने आया है, जिस पर वन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए मुकदमा दर्ज किया है।
वन विभाग की टीम ने मौके से 72 बोटे लकड़ी भी बरामद की है। इस मामले में दो लकड़ी माफियाओं के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। कार्रवाई कटे हुए पेड़ों और मौके से हुई बरामदगी के आधार पर की गई।
बताया गया कि यह कार्रवाई डीएफओ के निर्देश पर की गई। वन विभाग का प्रवर्तन दल कसया रेंजर और एसडीओ कुशीनगर के नेतृत्व में पूरे मामले की गहन जांच कर रहा है।
वन विभाग की इस कार्रवाई से इलाके में लकड़ी माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग का कहना है कि अवैध कटान के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।








