कुशीनगर में स्कूली छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

By Liberal Media

Published On:

Date:

कुशीनगर जनपद के कसया थाना क्षेत्र अंतर्गत कसया नगर में निजी विद्यालय के स्कूली छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि स्कूल के अंदर किसी बात को लेकर छात्रों में कहासुनी हुई थी, जो छुट्टी के समय स्कूल के बाहर पहुंचते ही हिंसक झड़प में बदल गई।

मारपीट की घटना के दौरान मौके पर छात्राओं की भी मौजूदगी थी, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग दंग रह गए। घटना का वीडियो किसी राहगीर द्वारा बना लिया गया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और अनुशासन पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। पुलिस द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights