कुशीनगर में प्रतिबंधित पेड़ों का अवैध कटान, वन विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल

By Liberal Media

Published On:

Date:

Liberal Media | Kushinagar

कुशीनगर। जनपद में प्रतिबंधित पेड़ों के अवैध कटान का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। ताजा मामला पडरौना वन रेंज क्षेत्र के विशुनपुरा रामधाम गांव का है, जहां लकड़ी माफियाओं ने बिना किसी परमिट के करीब 40 सागौन के पेड़ों का खुलेआम कटान कर दिया। हैरानी की बात यह है कि शिकायत किए जाने के दो दिन बीत जाने के बावजूद वन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि लकड़ी माफिया बेखौफ होकर प्रतिबंधित पेड़ों की कटाई कर रहे हैं, जबकि वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। इससे वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, वन रेंजर पडरौना द्वारा बीते दो दिनों से कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि अब तक लकड़ी माफियाओं के खिलाफ न तो कोई मुकदमा दर्ज हुआ है और न ही कटान रोका गया है।

ग्रामीणों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र में अवैध कटान और तेजी से बढ़ सकता है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights