कुशीनगर में कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

By Liberal Media

Published On:

Date:

कुशीनगर | LIBERAL MEDIA

कुशीनगर में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

सीओ कुंदन सिंह के नेतृत्व में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने कच्ची शराब के ठिकाने पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान टीम ने 7 कुंटल लहन बरामद कर नष्ट किया, साथ ही 5 भट्टियों को भी ध्वस्त कर दिया।

इस अभियान में आबकारी निरीक्षक अरुण कुमार और एसओ कसया की टीम शामिल रही।

सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि कच्ची शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

यह कार्रवाई कसया थाना क्षेत्र के भैसहा हेतिमपुर गांव में की गई।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights