कुशीनगर। जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के परसा गांव में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आरोप है कि शराब के नशे में धुत युवक सिकंदर गुप्ता ने पहले अपनी पत्नी और फिर मां की निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
बताया जा रहा है कि आरोपी सिकंदर गुप्ता की सुबह अपनी पत्नी प्रियंका (28) से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पास में रखे सीमेंट के पत्थर से पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। पत्नी को बचाने पहुंची उसकी मां रूना देवी (60) पर भी आरोपी ने हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार घटना के वक्त मां और पत्नी छत पर आग सेंक रही थीं। खास बात यह है कि आरोपी एक दिन पहले ही अपनी पत्नी को ससुराल से घर लेकर आया था। इस दोहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही अहिरौली बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची।








