कुशीनगर। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गोड़रिया गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने अपने ही दोस्त पर केमिकल अटैक कर दिया। शराब पिलाने के बहाने बुलाए गए युवक के चेहरे पर आरोपी ने केमिकल डाल दिया, जिससे उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया और दोनों आंखों की रोशनी जाने की आशंका जताई जा रही है। वारदात के बाद आरोपी घायल युवक को आधे रास्ते में छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने गंभीर हालत में युवक को बरामद कर पहले दुदही सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। फिलहाल युवक का इलाज चल रहा है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेटेस्ट न्यूज़








