कुशीनगर। Liberal
जनपद में बोर्ड परीक्षा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पडरौना नगर स्थित गोस्वामी तुलसीदास इंटर कॉलेज के पत्राचार माध्यम से पंजीकृत करीब 700 इंटर के छात्र इस वर्ष बोर्ड परीक्षा नहीं दे सकेंगे।
बताया जा रहा है कि परीक्षा फॉर्म नियमों को दरकिनार कर भरे गए थे। प्रमाण पत्रों पर नोडल अधिकारी के स्थान पर लिपिक द्वारा हस्ताक्षर किए गए थे। साथ ही परीक्षा शुल्क जमा न होने के कारण छात्रों का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया।
इस कार्रवाई से 700 परीक्षार्थियों की एक वर्ष की मेहनत पर पानी फिर गया है। छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में रोष व्याप्त है।
मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि नियमों के उल्लंघन और शुल्क जमा न होने के कारण यह निर्णय लिया गया है।
कुशीनगर में 700 इंटर छात्र बोर्ड परीक्षा से वंचित, कॉलेज की लापरवाही उजागर
Published On:
Date:








