कुशीनगर। Liberal Media
पडरौना नगर स्थित पीडी मॉल के सामने बड़ी गंडक नहर में एक महिला ने अचानक छलांग लगा दी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीन स्थानीय लोगों ने महिला को बचाने का प्रयास किया, लेकिन नहर में पानी अधिक गहरा होने के कारण महिला डूब गई।
स्थानीय लोगों ने मोबाइल फोन से पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पडरौना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस द्वारा तलाश और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
कुशीनगर: बड़ी गंडक नहर में महिला ने लगाई छलांग, डूबने की आशंका
Published On:
Date:








