क्षेत्रीय कला प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन, कलाकारों की प्रतिभा को मिली सराहना

By Liberal Media

Published On:

Date:

शाहजहाँपुर | Liberal Media

राज्य ललित कला अकादमी, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश एवं स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज शाहजहाँपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित क्षेत्रीय कला प्रदर्शनी का उद्घाटन आज दिनांक 02 फरवरी 2026 को भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। प्रदर्शनी का शुभारंभ स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती जी महाराज (पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री, भारत सरकार) एवं डॉ. आर.पी. सिंह (पूर्व कुलपति, महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर, राजस्थान) के कर कमलों द्वारा किया गया।

इस क्षेत्रीय कला प्रदर्शनी में बरेली, शाहजहाँपुर, लखीमपुर, हरदोई, सीतापुर, मुरादाबाद, रामपुर सहित विभिन्न जिलों के अनेक कलाकारों ने सहभागिता की। प्रदर्शनी में लगभग 100 चित्रों का प्रदर्शन किया गया, जिन्हें देखकर अतिथियों ने कलाकारों की रचनात्मकता और कलात्मक अभिव्यक्ति की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। अतिथियों ने भविष्य में भी इस प्रकार की कला प्रदर्शनी आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल देते हुए शुभाशीष प्रदान किया।

कार्यक्रम में डॉ. राजेंद्र सिंह पुंडीर (पूर्व अध्यक्ष, ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश), डॉ. मंजू सिंह (पूर्व अध्यक्ष, चित्रकला विभाग, बरेली कॉलेज), डॉ. अनुराधा आर्य (प्राचार्य, कन्या महाविद्यालय भूड बरेली), डॉ. आशुतोष साहू (रामस्वरूप कॉलेज बरेली) एवं डॉ. आशीष (बरेली कॉलेज) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

प्रदर्शनी में यशी गुप्ता, शुभम राठौर, विकास प्रजापति, अंशुल वर्मा, निखिल बंसल, रुचि, आदित्य, शशांक मिश्रा, आशीष अग्रवाल, शिल्पी खान, दिव्यांशी तोमर, अजय रघुवंशी, प्रगति अग्रवाल, शुभम सक्सेना, तरुण, अंशिका, चित्रा शर्मा, डॉ. कृष्ण, डॉ. अर्चना सक्सेना, वाणी शुक्ला, वांचा दीक्षित, आशीष अवस्थी सहित अनेक कलाकारों ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से दर्शकों को प्रभावित किया।

इस अवसर पर डॉ. अवनीश मिश्रा (सचिव, प्रबंध समिति) ने प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए सभी कलाकारों के कार्य को सराहा। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राकेश कुमार आजाद ने उत्कृष्ट संयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। कार्यक्रम संयोजक डॉ. प्रज्वल पुंडीर ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रो. अनुराग अग्रवाल, प्रो. आलोक मिश्रा, प्रो. प्रभात शुक्ला, प्रो. जयशंकर ओझा, प्रो. मीना शर्मा, प्रो. पूनम, प्रो. अजीत सिंह चारग, डॉ. अर्चना गर्ग, मोहम्मद कमर, डॉ. विनीता राठौर, डॉ. नमिता शुक्ला, शिवांगी, वीरज देवी, रश्मि राठौर, काजल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights