सपा विधायक विजय सिंह गोंड का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

By Liberal Media

Published On:

Date:

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा क्षेत्र 403 दुद्धी से विधायक विजय सिंह गोंड का निधन हो गया। 71 वर्षीय विजय सिंह गोंड लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

विजय सिंह गोंड आठ बार विधायक रहे और दुद्धी क्षेत्र की राजनीति में उनका लंबा व प्रभावशाली योगदान रहा। आदिवासी समाज के मजबूत नेता के रूप में उनकी पहचान थी। उनके नेतृत्व में क्षेत्र में कई सामाजिक और विकासात्मक कार्य हुए।

उनके निधन पर राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों और समर्थकों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। समर्थक और स्थानीय लोग उन्हें एक जनप्रिय, जमीनी नेता के रूप में याद कर रहे हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights