क्रांतिकारियों की धरती चौरी चौरा पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह, जे.बी. महाजन डिग्री कॉलेज में हुआ भव्य स्वागत

By Liberal Media

Published On:

Date:

Gorakhpur | Liberal Media

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद स्थित क्रांतिकारियों की ऐतिहासिक धरती चौरी चौरा में अखिल भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का आगमन हुआ। चौरी चौरा स्थित जे.बी. महाजन डिग्री कॉलेज पहुंचने पर कॉलेज के प्रबंधक ईश्वर चंद्र जायसवाल के नेतृत्व में उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर बृजभूषण शरण सिंह ने सर्वप्रथम स्वर्गीय भगवानदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वे अपने शैक्षिक जीवन से जुड़े उस आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने छात्र जीवन के दौरान समय बिताया था। वहां पहुंचकर वे भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गईं। इसके पश्चात वे पुनः डिग्री कॉलेज पहुंचे और विद्यार्थियों व स्थानीय लोगों से मुलाकात की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि चौरी चौरा से उनकी पुरानी और गहरी यादें जुड़ी हुई हैं। उन्होंने यहां चार वर्ष का समय बिताया है और इस क्षेत्र के लोगों से उनका विशेष लगाव रहा है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights