वृंदावन कोतवाली में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। शिकायत लेकर पहुंचे पति-पत्नी और उनके रिश्तेदारों के बीच झगड़ा थाने के भीतर हिंसक रूप ले लिया। पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया और झगड़ा करने वाले दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लिया।
जानकारी के अनुसार, महिला पिछले तीन साल से अपने पति को छोड़कर दूसरे व्यक्ति के साथ रह रही थी। शिकायत करने पति और उनके परिजन थाने पहुंचे, इसी दौरान महिला और उसका प्रेमी भी कोतवाली पहुंचे। झगड़े के दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।








