कांग्रेस नेता वैष्णवी राय ने कल्पनाथ राय की जयंती पर जिला अस्पताल में अर्पित की श्रद्धांजलि

By Liberal Media

Published On:

Date:

मऊ। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. कल्पनाथ राय की जयंती के अवसर पर कांग्रेस की वैष्णवी राय अपने पति के साथ जिला अस्पताल पहुंचीं और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान उन्होंने स्व. राय के योगदान को याद करते हुए उन्हें जनसेवा का प्रतीक बताया। वैष्णवी राय ने कहा कि कल्पनाथ राय ने अपने राजनीतिक जीवन में गरीबों, किसानों और पिछड़े वर्गों के हितों के लिए निरंतर संघर्ष किया। उनका जीवन सादगी, ईमानदारी और समाज के प्रति समर्पण का उदाहरण है।

कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक भी उपस्थित रहे। सभी ने स्व. कल्पनाथ राय को नमन करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और श्रद्धाभाव के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights