कांग्रेस की “बुद्धि-शुद्धि” के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन, जनविरोधी और राष्ट्रविरोधी राजनीति का लगाया आरोप

By Liberal Media

Published On:

Date:

हरिद्वार। जिला भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की जनविरोधी नीतियों, राष्ट्रविरोधी सोच और देवभूमि उत्तराखंड में भ्रामक राजनीति के विरोध में शिवालिक नगर स्थित एटीएम चौक पर हवन का आयोजन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ईश्वर से प्रार्थना की कि कांग्रेस नेताओं को सद्बुद्धि प्राप्त हो और वे तुष्टिकरण व भ्रम की राजनीति छोड़कर राष्ट्रहित में कार्य करें।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लंबे समय से देश की जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। भ्रष्टाचार, परिवारवाद और वोट बैंक की राजनीति कांग्रेस की पहचान बन चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देवभूमि उत्तराखंड जैसे शांत प्रदेश में झूठे और भ्रामक प्रचार के जरिए माहौल खराब करने का प्रयास कर रही है।

आशुतोष शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति शांति, समरसता और प्रगति की रही है

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights