कोलंबिया में भीषण विमान हादसा, सांसद समेत 15 लोगों की मौत

By Liberal Media

Published On:

Date:

कोलंबिया के नॉर्टे डे सैंटेंडर प्रांत में एक बड़ा विमान हादसा हो गया। वेनेजुएला सीमा से सटे इलाके में सेतेना एयरलाइंस का एक ट्विन-प्रोपेलर कमर्शियल विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कोलंबियाई सांसद समेत विमान में सवार सभी 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार यह विमान कोलंबिया के सीमावर्ती शहर कुकुटा से उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे के बाद घटनास्थल पर विमान के मलबे के टुकड़े चारों ओर बिखरे मिले। स्थानीय प्रशासन और राहत दलों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया, हालांकि किसी के जीवित बचने की सूचना नहीं मिली।

अधिकारियों ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी या मौसम को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है। सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights