कोहरे में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 2 की मौत, 6 घायल

By Liberal Media

Published On:

Date:

हमीरपुर। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार टूरिस्ट बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी, जिससे गुजरात के दो तीर्थयात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं।

हादसा इतना भीषण था कि टूरिस्ट बस के परखच्चे उड़ गए। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि टूरिस्ट बस प्रयागराज से दर्शन कर गुजरात लौट रही थी, तभी कोहरे के कारण यह हादसा हुआ। मामला जरिया थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights