कोहरे के कारण जंगल कौड़िया जीरो प्वाइंट पर भीषण सड़क हादसा

By Liberal Media

Published On:

Date:

GORAKHPUR | Liberal Media

गोरखपुर जनपद के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल कौड़िया जीरो प्वाइंट पर रविवार सुबह घने कोहरे के कारण एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार दो ट्रेलरों के बीच एक पियाजो ऑटो फंस गया, जिससे मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पियाजो ऑटो जैसे ही जीरो प्वाइंट के पास पहुंचा, आगे और पीछे से आ रहे ट्रेलरों की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार यात्री अंदर ही फंस गए। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
सूचना मिलते ही जंगल कौड़िया चौकी प्रभारी विकास मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया। एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जंगल कौड़िया भेजा गया।
इस हादसे में कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के नुरुद्दीनचक निवासी 18 वर्षीय प्रतिमा पुत्री संजय पासवान औरऔर पीपीगंज थाना क्षेत्र के तुर्कवलिया निवासी 35 वर्षीय श्रीकांत पुत्र प्रहलाद की मौत हो गई।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights