कोहरे के चलते यूपी एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का ब्रेक

By Liberal Media

Published On:

Liberal Media Up घने कोहरे और धुंध को देखते हुए एक्सप्रेसवे पर चलने वाले वाहनों की गति सीमा घटा दी गई है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिककरण (UPEIDA) ने सभी एक्सप्रेसवे पर अधिकतम स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा से घटाकर 80 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी है।
प्राधिकरण के अनुसार यह आदेश 19 दिसंबर 2025 से 15 फरवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा। इस अवधि में रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक 8 सीट तक के वाहन अधिकतम 60 किलोमीटर प्रति घंटा, जबकि मालवाहक वाहन 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से ही चल सकेंगे।
UPEIDA ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय कोहरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights