कुशीनगर जिले में NH-28 पर घने कोहरे के चलते बड़ा सड़क हादसा हो गया। पटहेरवा थाना क्षेत्र के लबनिया गांव के पास तेज रफ्तार में चल रहे तीन ट्रक आपस में टकरा गए। हादसे की मुख्य वजह घना कोहरा, तेज गति और चालक को झपकी आना बताई जा रही है।
भीषण टक्कर के बाद एक ट्रक चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया, जिसे क्रेन की मदद से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। हादसे में ट्रक का सह-चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कराया। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए NH-28 पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने बाद में सुचारू कराया।








