केजीएमयू परिसर की मजारात पर चला बुलडोजर तो होगा आंदोलन : शेख ताहिर सिद्दीकी

By Liberal Media

Published On:

Date:

लखनऊ | LIBERAL MEDIA

किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) परिसर में स्थित प्राचीन मजारात और दरगाहों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) उत्तर प्रदेश सेंट्रल के अध्यक्ष शेख ताहिर सिद्दीकी ने चेतावनी दी है कि यदि मजारात को अवैध बताकर तोड़ने का प्रयास किया गया तो पार्टी आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।
लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता में शेख ताहिर सिद्दीकी ने कहा कि केजीएमयू प्रशासन द्वारा मजारात को अवैध बताते हुए 15 दिवस में हटाने का नोटिस चस्पा किया गया है, जो भ्रामक, असत्य तथ्यों पर आधारित और पूरी तरह विधि विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि केजीएमयू परिसर में स्थित सभी मजारात अंग्रेजी शासन काल से पहले की स्थापित हैं और केजीएमयू की स्थापना से पूर्व से ही मौजूद थीं।
उन्होंने दावा किया कि केजीएमयू के निर्माण के समय इन प्राचीन और वैध दरगाहों को जानबूझकर छोड़ा गया था, क्योंकि वे सैकड़ों वर्ष पुरानी धार्मिक संरचनाएं हैं। अब इन्हें हटाने का नोटिस देना पूरी तरह गैरकानूनी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights