उभांव चौकियां मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, अपाचे–वैगनआर टक्कर में किशोर की मौत, दो गंभीर

By Liberal Media

Published On:

Date:

बलिया जनपद के उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकियां–उभांव मुख्य मार्ग पर बुधवार दोपहर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। मुख्य सड़क पर यू-टर्न ले रही वैगनआर कार से तेज रफ्तार अपाचे बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 14 वर्षीय करन यादव पुत्र — निवासी ग्राम टेकनपुरा पिपरौली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी शैलेश (15) और प्रिंस (16) गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों नाबालिग एक ही बाइक पर सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां से दोनों की हालत गंभीर देखते हुए मऊ रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने मृतक किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। बताया गया कि करन यादव अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था और उसके पिता ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights