मऊ | LIBERAL MEDIA
मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र स्थित किंग्स ईडन इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम का वितरण मंगलवार को किया गया। इस अवसर पर मेधावी छात्रों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पांडे, वरिष्ठ पत्रकार संजय राय और स्कूल के चेयरमैन डॉ. प्रवीण मद्धेशिया ने विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया।
परिणाम में कक्षा 1 से 9 एवं 11 तक के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा 1 में इजा अली, एलिजा फारूकी और शेखर यादव, कक्षा 2 में किंजल और दिव्यांश गुप्ता, कक्षा 3 में आदित्य यादव और जिया समीम, कक्षा 4 में विकास यादव और अगस्त यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार कक्षा 5 में गर्विक शर्मा, अदिति झा, दीपक सिंह, कक्षा 6 में आराध्या यादव, सुहानी यादव और वेदांत यादव, कक्षा 7 में नौसी समीम, आयुष यादव और अंश यादव, कक्षा 8 में अफान अब्दुल्ला, दीपेंद्र गुप्ता और अंशिका यादव, तथा कक्षा 9 में उज्जवल यादव, आयुष शर्मा और प्रतिष्ठा चौरसिया टॉपर रहे।
कक्षा 11 में वाणिज्य वर्ग में अदिति गुप्ता, गणित वर्ग में श्वेता यादव, बायो वर्ग में सोनाया राज मद्धेशिया और कला वर्ग में अमृता चौहान ने पहला स्थान हासिल किया।
मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पांडे ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जो छात्र अपेक्षित परिणाम नहीं ला सके हैं, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है, बल्कि और मेहनत करने की आवश्यकता है।
स्कूल के चेयरमैन डॉ. प्रवीण मद्धेशिया और डायरेक्टर डॉ. मोनिका मद्धेशिया ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्रिंसिपल भूपेंद्र शर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
किंग्स ईडन इंटरनेशनल स्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र सम्मानित
Published On:
Date:








