कुशीनगर में खनन विभाग की मनमानी, समय से नहीं खुलता कार्यालय

By Liberal Media

Published On:

Date:

कुशीनगर। जिला खनन अधिकारी कार्यालय में समय पालन को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। नियमानुसार सुबह 10 बजे खुलने वाला खनन अनुभाग का कार्यालय 11 बजकर 9 मिनट पर खुलता हुआ पाया गया। हैरानी की बात यह रही कि कार्यालय तब खुला, जब अधिकारियों द्वारा फोन किया गया।

मीडिया के कैमरे पर कार्यालय खोल रहे सफाईकर्मी ने बताया कि जब अधिकारी फोन करते हैं, तभी कार्यालय खोला जाता है। इससे आमजन को होने वाली परेशानियों का अंदाजा लगाया जा सकता है।

खनन अनुभाग के इस रवैये से विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। समय से कार्यालय न खुलने के कारण फरियादियों और संबंधित लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। पूरा मामला कुशीनगर के जिला खनन अधिकारी कार्यालय से जुड़ा है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights