बरेली में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर शिकंजा कसते हुए 73 शराबियों को गिरफ्तार किया। बहेड़ी और प्रेमनगर थाना क्षेत्रों में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजार एवं सड़क किनारे चलाए गए संयुक्त अभियान में कार्रवाई हुई।
बहेड़ी में 47 और प्रेमनगर में 26 शराबी पकड़े गए, जिनके खिलाफ धारा 34 पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए बन्धपत्र भरवाए गए और दोबारा ऐसी हरकत न करने की चेतावनी दी गई।
एसएसपी अनुराग आर्य ने निर्देश दिए कि महिलाओं की सुरक्षा व असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।बरेली में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर शिकंजा कसते हुए 73 शराबियों को गिरफ्तार किया। बहेड़ी और प्रेमनगर थाना क्षेत्रों में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजार एवं सड़क किनारे चलाए गए संयुक्त अभियान में कार्रवाई हुई।
बहेड़ी में 47 और प्रेमनगर में 26 शराबी पकड़े गए, जिनके खिलाफ धारा 34 पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए बन्धपत्र भरवाए गए और दोबारा ऐसी हरकत न करने की चेतावनी दी गई।
एसएसपी अनुराग आर्य ने निर्देश दिए कि महिलाओं की सुरक्षा व असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।