गोला में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

By Liberal Media

Published On:

Date:

गोला, गोरखपुर। मेरा युवा भारत गोरखपुर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में उपनगर गोला स्थित एमसीए पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

विधायक राजेश त्रिपाठी ने युवाओं को खेलकूद के प्रति जागरूक रहने का संदेश देते हुए इसे जीवन का अहम हिस्सा बताया। उन्होंने मेरा युवा भारत गोरखपुर और एमसीए पब्लिक स्कूल के संयुक्त प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, दौड़ और लंबी कूद सहित विभिन्न खेलों में सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया। विभिन्न वर्गों में अरविंदो घोष, स्वामी विवेकानंद, सुभाष चंद्र बोस और अब्दुल कलाम युवा मंडलों की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्रशासन, प्रशिक्षकों और युवाओं की सक्रिय भूमिका रही।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights