खेल विवाद में खुद तोड़ी आंबेडकर प्रतिमा, फर्जी फंसाने की नीयत से दी पुलिस को सूचना

By Liberal Media

Published On:

Date:

मार्टिनगंज (आजमगढ़)। सरायमीर कोतवाली क्षेत्र के कटघर जलालपुर गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की अंगुली क्षतिग्रस्त करने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता पक्ष ने ही बच्चों के खेल विवाद के बाद स्वयं प्रतिमा को नुकसान पहुंचाकर दूसरे पक्ष को फर्जी मुकदमे में फंसाने के उद्देश्य से पुलिस को झूठी सूचना दी थी।

घटना की सूचना 18 दिसंबर को सर्वेश गौतम समेत प्रथम पक्ष द्वारा दी गई थी, जिसमें दूसरे पक्ष पर आरोप लगाया गया था। पुलिस ने वीडियो फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की तो सच्चाई सामने आ गई। इसके बाद झूठी सूचना देने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।

कोतवाली प्रभारी निहार कुमार नंदन ने बताया कि मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की गई है। वहीं वरिष्ठ पत्रकार बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह के कृत्य सभ्य समाज के लिए घातक हैं और ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है। पुलिस की तत्परता से निर्दोष लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसने से बचा लिया गया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights