खराब मौसम का असर विमान सेवाओं पर, वाराणसी जा रही दो उड़ानें लखनऊ डायवर्ट

By Liberal Media

Published On:

Date:

पवन तिवारी

लखनऊ /खराब मौसम और घने कोहरे का असर विमान सेवाओं पर साफ तौर पर देखने को मिला। वाराणसी में प्रतिकूल मौसम की स्थिति के चलते एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) द्वारा विमान उतरने की अनुमति नहीं दी गई, जिसके कारण दो विमानों को लखनऊ एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा।

दोपहर 12:30 बजे एयर इंडिया एक्सप्रेस की बैंगलोर से वाराणसी जाने वाली फ्लाइट लखनऊ पहुंची, जबकि दोपहर 12:35 बजे इंडिगो की दिल्ली से वाराणसी जा रही फ्लाइट को भी लखनऊ डायवर्ट किया गया।

सूत्रों के अनुसार वाराणसी में खराब दृश्यता और मौसम की बिगड़ती स्थिति के कारण यह निर्णय लिया गया। वहीं कोहरे और मौसम खराब होने की वजह से कई अन्य उड़ानें भी अपने निर्धारित समय से विलंबित रहीं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

एयरपोर्ट प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मौसम में सुधार के बाद आगे की उड़ानों के संचालन को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights