GZB | Liberal Media
गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में देर रात खाना खाने के पैसे को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। होटल मालिक और ग्राहकों के बीच हुए झगड़े के बाद होटल कर्मचारियों ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच कुछ लोग ई-रिक्शा से उतरकर होटल पर खाना खाने पहुंचे थे। इसी दौरान खाने के भुगतान को लेकर होटल कर्मचारियों और ग्राहकों के बीच कहासुनी हो गई। मौके पर होटल मालिक ने पहुंचकर मामला शांत करा दिया था। उस समय विवाद ज्यादा नहीं बढ़ा।
आसपास के दुकानदारों ने बताया कि खाना खाने वाले लोग शराब के नशे में थे। रात करीब 10:30 बजे दुकानदार अपने-अपने घर चले गए। सुबह जानकारी मिली कि देर रात होट कर्मचारियों ने उन्हीं लोगों के साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई।
वहीं पुलिस ने बताया कि रात में 112 नंबर पर चाकू मारकर हत्या की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस की जांच में सामने आया कि खाने के पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद होटल कर्मचारियों ने हमला किया। तीन लोगों को चाकू लगे थे, जिनमें से दो की मौत हो गई और एक घायल का इलाज जारी है।








