गोरखपुर के खजनी-रुद्रपुर स्थित व्यामशाला में अंतरराष्ट्रीय पहलवान स्वर्गीय ब्रह्मदेव मिश्रा की 50वीं पुण्यतिथि पर दंगल का आयोजन किया गया। पुष्पांजलि के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई और गिरवर मिश्रा के नेतृत्व में 25 जोड़ कुश्ती कराई गई। गिरवर मिश्रा ने बताया कि ब्रह्मदेव मिश्रा एक ऐसे भारतीय पहलवान थे जिन्होंने 1991 में कोलकाता में विश्वविजेता दारा सिंह को चुनौती देकर हराया था और देश-विदेश में भारत का नाम रोशन किया।
कुश्ती संचालन शुभम मिश्रा, रिशु मिश्रा और आदित्य मिश्रा ने किया, जबकि रेफरी की भूमिका सुदामा यादव ने निभाई। दंगल में कई पहलवानों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्रेम शंकर मिश्र, गणेश शंकर मिश्र सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।








