KGMU के धर्मांतरण मामले में आरोपी डॉक्टर रमीज़ मलिक गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

लखनऊ/KGMU में धर्मांतरण कराने के आरोपों में फरार चल रहे डॉक्टर रमीज़ मलिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रमीज़ मलिक की गिरफ्तारी लखनऊ से हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने लखनऊ स्थित फ्लैट से सामान निकालने आया था, इसी दौरान पुलिस ने उसे धर दबोचा।

रमीज़ मलिक पर पुलिस द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। सर्विलांस टीम और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था।

फिलहाल पुलिस रमीज़ मलिक से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights