ईको और कैंटर की भीषण भिड़ंत, सात लोग घायल

By Liberal Media

Published On:

Date:

आगरा। बाह क्षेत्र में भदरौली पेट्रोल पंप के पास ईको और कैंटर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ईको सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्राथमिक जांच में हादसे का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है, जिसके चलते दृश्यता कम होने से दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

हादसे में किसी की जान जाने की सूचना नहीं है, हालांकि घायलों की स्थिति पर चिकित्सकों की नजर बनी हुई है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights