केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद बोले – एआई से बदलेगी देश की तस्वीर

By Liberal Media

Published On:

शाहजहांपुर | LIBERAL MEDIA

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री जितिन प्रसाद रविवार को अपने आवास प्रसाद भवन से शहर के आनंदपुरम कॉलोनी स्थित परिहार कॉटेज पहुंचे, जहां उन्होंने युवा सामाजिक कार्यकर्ता कुंवर मुनीश सिंह परिहार एडवोकेट के आवास पर आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में हिस्सा लिया और सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान जितिन प्रसाद ने कहा कि परिहार बंधु हमारे पारिवारिक कार्यकर्ता हैं और समाज के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आने वाले समय में एआई से देश की तस्वीर बदलने वाली है।

उन्होंने कहा कि एआई तकनीक देश के हर वर्ग के विकास के लिए वरदान साबित होगी और इसके उपयोग से कई जटिल समस्याओं का समाधान सरल तरीके से संभव हो सकेगा।

कार्यक्रम के दौरान कुंवर मुनीश सिंह परिहार ने केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद और ददरौल विधायक अरविंद सिंह को पटका पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भन्नू, कैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित, मोती मिश्रा, आलोक प्रताप सिंह, भोला, आर्यन सिंह परिहार, पार्षद अनूप मौर्य, शैलेंद्र प्रताप सिंह मौर्य, रणजीत सिंह चौहान, शशि मोहन अग्निहोत्री और जलालाबाद से चेयरमैन प्रत्याशी रहे गोपाल मोहन द्विवेदी सहित कई लोग उपस्थित रहे

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights