केंद्रीय बजट से बुनकरों को बड़ी उम्मीदें, सम्मान और सहूलियत की मांग तेज

By Liberal Media

Published On:

Date:

MAU | Liberal Media

केंद्रीय बजट से पहले देशभर के बुनकर समुदाय की निगाहें सरकार पर टिकी हैं। सदियों से भारतीय संस्कृति, परंपरा और स्वदेशी पहचान को सहेजने वाला बुनकर वर्ग आज भी बुनियादी सुविधाओं और सम्मान के लिए संघर्ष कर रहा है। ऐसे में इस बार के बजट से बुनकरों को विशेष सहूलियत और सम्मान मिलने की मांग तेज हो गई है।

बुनकरों का कहना है कि जिस तरह किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत आर्थिक सहायता दी जाती है, उसी तर्ज पर बुनकरों के लिए भी “बुनकर सम्मान निधि” योजना शुरू की जानी चाहिए। इससे उन्हें आर्थिक संबल मिलेगा और पारंपरिक हथकरघा उद्योग को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।

सोलर पैनल से बदलेगी बुनकरों की तक़दीर
बुनकरों की एक अहम मांग यह भी है कि उन्हें मुफ़्त या अनुदान पर सोलर पैनल उपलब्ध कराए जाएं। बढ़ती बिजली दरें बुनाई कार्य में बड़ी बाधा बन चुकी हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights