कथावाचक अनिरुद्ध आचार्य एक बार फिर विवादों में, वायरल वीडियो को लेकर भक्त ने लगाई पुलिस से गुहार

By Liberal Media

Published On:

Date:

सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहने वाले प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्ध आचार्य एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार मामला एक भक्त से जुड़े वायरल वीडियो को लेकर सामने आया है। ललितपुर निवासी बबलू ने आरोप लगाया है कि गौरी गोपाल आश्रम में अनिरुद्ध आचार्य से मुलाकात के दौरान उसकी निजी बातें वीडियो में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गईं, जिससे उसके मान-सम्मान को ठेस पहुंच रही है।

बबलू का कहना है कि करीब दो वर्ष पूर्व वह गौरी गोपाल आश्रम पहुंचा था, जहां माइक के माध्यम से उसने अपनी समस्या कथावाचक अनिरुद्ध आचार्य के सामने रखी थी। उस दौरान कही गई निजी बातों का वीडियो बनाकर आश्रम प्रशासन ने सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद से वह लगातार आश्रम प्रशासन से वीडियो हटाने की गुहार लगा रहा है, लेकिन कई महीनों बीत जाने के बावजूद वीडियो नहीं हटाया गया।
वीडियो हटाने की मांग को लेकर जब बबलू अपनी पत्नी रीनू के साथ गौरी गोपाल आश्रम पहुंचा तो वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसको रोक लिया

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights