काशीपुर किसान आत्महत्या मामले में युवा-अग्नि संगठन का प्रदर्शन, CBI जांच की मांग

By Liberal Media

Published On:

Date:

उधमसिंह नगर जनपद के काशीपुर में किसान सुखवंत सिंह द्वारा की गई आत्महत्या के मामले को लेकर युवा-अग्नि संगठन ने हरिद्वार स्थित नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय, देवपुरा में प्रदेश सरकार और उत्तराखंड पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपते हुए पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराने और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि काशीपुर निवासी किसान सुखवंत सिंह जमीन खरीद में हुए धोखे के बाद न्याय के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से लेकर स्थानीय पुलिस अधिकारियों तक गुहार लगाता रहा, लेकिन उसे कहीं से भी न्याय नहीं मिला। लगातार निराशा और उत्पीड़न से आहत होकर किसान ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पूर्व सुखवंत सिंह ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिससे प्रदेश भर में हड़कंप मच गया है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights