कासगंज | LIBERAL MEDIA
कासगंज में आयोजित अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के कार्यक्रम में उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने लोधी समाज की सत्ता में भागीदारी को लेकर बड़ा बयान दिया। वीरांगना आवन्तिबाई लोधी और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेते हुए समाज को सम्मानजनक हिस्सेदारी देने की मांग उठाई।
साक्षी महाराज ने कहा कि लोधी समाज उत्तर प्रदेश की राजनीति में निर्णायक भूमिका निभाता है और एक इशारे पर सरकार बना और गिरा सकता है। उन्होंने कहा कि “हमें विवश मत करो, हम सम्मान से समझौता नहीं करेंगे।”
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा को जन-जन तक पहुंचाने में कल्याण सिंह की बड़ी भूमिका रही है, लेकिन आज उनकी प्रतिमा लगाने के लिए भी अनुमति लेनी पड़ती है, जो दुखद है।
सांसद ने मांग रखते हुए कहा कि लोधी समाज को एमएलसी, राज्यसभा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री पद जैसे महत्वपूर्ण पदों पर प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। उन्होंने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के नारे का हवाला देते हु
कासगंज में साक्षी महाराज का बड़ा बयान, लोधी समाज की भागीदारी को लेकर सरकार पर दबाव
Published On:








