महराजगंज। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का महराजगंज प्रवास जनविश्वास, आत्मीयता और संगठनात्मक एकजुटता का प्रतीक बनकर सामने आया। प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत सदर और फरेंदा विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं व नागरिकों ने पुष्पमालाओं, नारों और उत्साह के साथ किया।
सदर विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश अध्यक्ष ने दुर्गा मंदिर मऊपाकड़, दुर्गा मंदिर महराजगंज और श्याम मंदिर में दर्शन–पूजन के बाद महुअवा ढाला, केएमसी हॉस्पिटल, पकड़ी चौराहा और अन्य स्थानों पर कार्यकर्ताओं का अभिनंदन स्वीकार किया। फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में त्रिमुहानी, महदेवा दुबे चौराहा, रुनुआ, महराजगंज तिराहा और धानी ढाला पर कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं का विश्वास नेतृत्व के लिए सम्मान और बड़ी जिम्मेदारी दोनों है।








