फर्रुखाबाद। नगर क्षेत्र के ठंडी सड़क स्थित छोटे कर्बला की ईरानी बस्ती में सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर बाहरी लोगों की जांच की। इस दौरान कोतवाली फर्रुखाबाद और मऊदरवाजा थाने की पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची।
पुलिस ने बस्ती के सभी लोगों को घरों से बाहर बुलाकर उनकी पहचान पत्रों की जांच की। कई लोगों ने पासपोर्ट भी दिखाए। ईरानी परिवारों ने पुलिस को बताया कि वे करीब 6–7 दशक से यहां रह रहे हैं और लगभग 22 परिवारों ने पक्के मकान भी बना रखे हैं। अधिकतर लोग चश्मा बेचने का कार्य करते हैं।
जांच के दौरान पुलिस को कोई भी संदिग्ध घुसपैठिया नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सभी की आईडी सत्यापित की गई है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।








