कानपुर के रायपुरवा थाना क्षेत्र में दबंगों के आतंक का मामला सामने आया है। बसंतलाल हाते में दबंगों ने पड़ोसी के घर पर पथराव किया और तीन राउंड हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। सूचना मिलते ही एसीपी अनवरगंज सहित तीन थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।
पुलिस ने इलाके को घेरकर स्थिति को नियंत्रित किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है, पुलिस सतर्कता बनाए हुए है।








